देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है, जहां सूरत में 25 से 30 किलो सोना और चांदी से सजे गोल्डन गणेश आकर्षण का केंद्र बने हैं, वहीं भिलाई में इको फ्रेंडली और मुंबई में परेल के राजा का वारकारी स्वरूप दिखा. इसके अलावा भारतीय वायुसेना को HTT-40 बेसिक ट्रेनर और LCA FOC ट्विन सीटर ट्रेनर मिलने से ताकत बढ़ी है. खेल जगत में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में सबसे तेज टी20 शतक बनाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारत में नए आईफोन की बिक्री शुरू होने से स्टोर्स पर लंबी कतारें देखी गईं.