ISRO GSLV-F18 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज रात आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है, जिससे देश के नेविगेशन सिस्टम NAVIC को मजबूती मिलेगी. दूसरी तरफ, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई है. वहीं तूफान अरनब के प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली है, जहां ओडिशा के प्रभावित जिलों में बचाव कार्य जारी है.