कानपुर में ऐतिहासिक गंगा मेले का आयोजन हुआ, जिसमें शहर की गली-गली रंग-गुलाल और मस्ती से रंगीन हो गई। आजादी से पहले से चली आ रही इस परंपरा में देशभक्ति और संस्कृति की धरोहर देखने को मिली। कानपुर के जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराकर मेले का शुभारंभ किया। हटिया से निकले जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और हाथी, घोड़े और ऊंट ने रौनक बढ़ाई। ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें 80 से अधिक देशों के पंद्रह सौ योग साधकों ने शिरकत की। विश्व प्रसिद्ध ड्रम वादक शिवमणि ने गंगा आरती में संगीत से माहौल बांधा। अयोध्या में कृष्ण पक्ष षष्ठी के मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।