Top News: देश भर में पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है, जहां सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और खुशहाल दांपत्य के लिए निर्जला व्रत रखा है. वहीं रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्य तैयारियां जारी हैं, जिसमें सरयू घाट पर 2100 वैदिक आचार्य महाआरती करेंगे. इसके अलावा झारखंड के चाकुलिया में बने गोबर और मिट्टी के दीयों की अमेरिका में बढ़ती मांग, दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलाव और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी की प्रमुख झलकियां भी सामने आई हैं.