Today Top News: देशभर में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं और बाजारों में खरीदारी को लेकर भारी रौनक देखी जा रही है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को करवा चौथ का अवकाश दिया गया है. दूसरी ओर, भगवान बद्रीनाथ धाम में एक साल में रिकॉर्ड 21 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे. दिल्ली में छठ महापर्व के लिए 1400 से अधिक घाट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा. इसके साथ ही खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली, जबकि एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियां जारी हैं.