GNT Express | नवरात्रि के चौथे दिन देशभर में मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के झंडेवाला, छतरपुर और कालकाजी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, वहीं हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर और पुरी में भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती उतारी गई. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में केदारनाथ धाम थीम और पुरुलिया में टेराकोटा थीम पर आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात के राजकोट में अग्नि गरबा, जामनगर में अंगारों पर स्वास्तिक रास और नवसारी में पारंपरिक डोरी रास का आयोजन हुआ. झांसी में 102 साल पुरानी राम बरात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.