देशभर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 'पाषाण प्राण' थीम पर गुफा मंदिर का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. अमरावती, धौलपुर, प्रयागराज और दिल्ली के चितरंजन पार्क में भी पूजा की विशेष तैयारियां चल रही हैं. उधर, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम और आदि कैलाश में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की जा रही है. रक्षा क्षेत्र में भी भारत ने अहम कदम बढ़ाए हैं. एचएएल कोरापुट में 2000वें एयरो इंजन का शुभारंभ हुआ और विशाखापट्टनम में पहली स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप का जलावतरण किया गया. इसके अलावा नौसेना के लिए 661 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस लॉन्चर डील हुई है और एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है.