भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी में वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। युजवेंद्र चहल समेत दोस्तों और परिवार ने जश्न में हिस्सा लिया। संगीत सेरेमनी में सूफी सिंगर बिस्मिल्लाह ने परफॉर्मेंस दी। शादी के बाद लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें खेल, सिनेमा और राजनीति से दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। दूसरी खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर में करीब तेईस हज़ार पांच सौ पचास करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन करेंगे। इनमें शिलांग-सिलचर एक्सप्रेस कंट्रोल हाई स्पीड कॉरिडोर प्रमुख है। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल में अठारह हज़ार छह सौ अस्सी करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पश्चिम एशिया में संकट के बीच अबु धाबी से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के यात्रियों ने राहत की सांस ली।