देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हसदेव बांगो बांध के सात गेट खोले गए हैं। अयोध्या में 500 वर्षों के बाद पहली बार रामलला ने चांदी की भव्य पालकी में झूला विहार किया, जिसे देखने भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं जयपुर में तीज महोत्सव की धूम देखने को मिली, जहां त्रिपोलिया गेट से तीज माता की शाही सवारी निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इसके साथ ही काशी के दशाश्वमेध घाट पर तिरंगा थीम पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय खबरों में चीन में स्मार्ट रोबोट और ड्राइवरलेस टैक्सियों का परीक्षण किया गया, वहीं पोलैंड में वर्जिन मैरी की 54.5 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई।