श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जहां रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज को नया महासचिव बनाया गया है और डॉ. निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बनी हैं. देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं. अहमदाबाद और नोएडा के इस्कॉन मंदिरों में विशेष शृंगार और आयोजनों की व्यवस्था की गई है. वहीं मुंबई में दही हांडी को लेकर गोविंदा टोलियों का अभ्यास जारी है और कर्नाटक व गुजरात में पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 15 साल बाद मां काली की देवराह यात्रा शुरू हुई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारत से राहत सामग्री भेजी जा रही है.