नागपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया और प्रभु श्रीराम की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। धौलपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और युवा जय श्री राम के नारों के साथ शामिल हुए। साबरकांठा के हिम्मतनगर में भी पारंपरिक शोभायात्रा निकली, जिसमें प्रमुख महंतों की मौजूदगी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शिर्डी में साईबाबा समाधि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साईबाबा ने 1912 में द्वारकामाई में श्रीराम जन्मोत्सव की परंपरा शुरू की थी। अयोध्या में 551 हवन कुंडों पर एक साथ पाँच हजार यजमान आहुति दे रहे हैं। चैत्र नवरात्र के अवसर पर देश भर के शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन हुआ।