सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और परेड का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि और जल अर्पित किया. इस दौरान अर्धसैनिक बलों, पुलिस के जवानों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली. समारोह में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के अदम्य शौर्य को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया और विभिन्न राज्यों के हजारों कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें पुनर्विकसित शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट, नर्मदा नदी में एकता क्रूज और ई-कचरा निस्तारण वाहन शामिल हैं. बुलेटिन में इसके अलावा दीपोत्सव की तैयारियां, खेल प्रतियोगिताएं, वायु सेना में नेतृत्व परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान व अंतरिक्ष से जुड़ी प्रमुख गतिविधियां भी शामिल रहीं.