उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम और चमोली के बद्रीनाथ धाम समेत नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद दोनों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ यात्रा के अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं, जबकि 16 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं, देश के मैदानी और तटीय इलाकों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मोरासु को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा, जिसके चलते तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश भर में दीपोत्सव और त्योहारों की तैयारियां भी जोरों पर हैं।