सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में गृहणियों को 'नेशन बिल्डर' बताते हुए सड़क हादसों या अन्य मुआवजा दावों के लिए उनकी आय 30 हजार रुपये तय की है. इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचर्स को भी चाइल्ड केयर लीव देने का फैसला सुनाया है. खेल जगत में आज से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वहीं कल से इंग्लैंड और वेल्स में विमेंस T20 वर्ल्ड कप शुरू होगा. 14 जून को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा. मनोरंजन जगत में कल बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' समेत आठ फिल्में रिलीज हो रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद प्रवीण जंजवाल और आर्मी मेजर रशदीप सिंह गिल को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. चार धाम यात्रा में अब तक 34 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और बद्रीनाथ धाम में जेठ पूजा शुरू हो गई है.