आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup का फाइनल मुकाबला होगा जिसमें टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह T20 World Cup के इतिहास में तीसरी बार खिताब और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा 'हमारे पास बहुत सारे प्लेयर्स हैं जिन्होंने प्रेशर सिचुएशन में खेला है। एक्सपीरियंस बहुत मायने रखता है।' मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच बिहार के वैशाली के उज्जवल प्रयांक ने UPSC परीक्षा में 10वां स्थान हासिल किया। गोरखपुर की शुता शर्मा को 26वां स्थान मिला। नेपाल में बालेन शाह ने केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।