इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत ने यह अवार्ड ग्रहण किया. दूसरी तरफ, सऊदी अरब में हज यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां मक्का में सुरक्षा बलों ने परेड और एडवांस व्हीकल्स का प्रदर्शन किया. देश में चार धाम यात्रा के दौरान 32 दिनों में 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जिनमें से साढ़े सात लाख से अधिक भक्त केदारनाथ धाम पहुंचे.