बद्रीनाथ धाम में बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री ने नर नारायण पर्वत पर अपनी 21 दिनों की गुप्त साधना पूरी कर ली है और अब श्री सत्यनारायण भगवान की कथा शुरू की है. वहीं, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ और 6 लाख से अधिक बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं. हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी से यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है. दूसरी ओर, हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिली है, जो जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी.