कानपुर में पारंपरिक गंगा मेला जारी है जहां शहर की गलियों में गजब की रौनक दिख रही है और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया जा रहा है. रामनवमी के नजदीक आते ही अयोध्या सजने लगी है और प्रशासन ने कमर कस ली है. क्योंकि इस साल 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम से अखंड ज्योति रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ जहां पुजारियों और भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की. आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है जहां बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा नंबर वन हैं, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर हैं.