देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है. गौरीकुंड से बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है और कल विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. वहीं, पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश और झारखंड में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. देखें 25 खबरें.