देशभर में धार्मिक आयोजनों की भव्य तैयारियां चल रही हैं. जम्मू में अमरनाथ यात्रा को लेकर तवी रिवर फ्रंट पर गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की गई. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामबन में नई टनल तैयार हो चुकी है. गुजरात के सूरत में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां वृंदावन से आई डिजाइनर पोशाक आकर्षण का केंद्र है. दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 'त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय' का उद्घाटन किया, जो युवाओं को सेना के शौर्य से रूबरू कराएगा.