श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की, वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दूसरी तरफ, पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भव्य तैयारियां की गईं, जहां 108 कलशों के पवित्र जल से भगवान का स्नान कराया गया. इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे. देश भर में ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा की धूम है। उज्जैन के महाकाल और अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. देखें बड़ी खबरें.