बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. पहले जत्थे में 4,882 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुए. यह यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं. दूसरी ओर, देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है. दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिली है, जबकि मुंबई, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.