अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ से पहले आज प्रथम पूजा का आयोजन किया गया है. तीन जुलाई से शुरू होने वाली यह यात्रा 57 दिनों तक चलेगी, जिसके लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप में तैयारियों का जायजा लिया. उधर, पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा पर स्नान यात्रा की धूम है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी. ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा के मौके पर देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का लेह में भव्य स्वागत किया गया. देखें बड़ी खबरें.