आज ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर देशभर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. वहीं, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर और सौंदर्यकरण परियोजना का शिलान्यास किया. 78 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट वाले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में मंदिर के प्रवेश द्वार का नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. दूसरी ओर, नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एस जयशंकर की अध्यक्षता में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है. आज मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.