उत्तराखंड में खराब मौसम के बावजूद चार धाम यात्रा में अब तक 34 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. सबसे ज्यादा 12 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. बद्रीनाथ राजमार्ग पर सफाई अभियान के तहत 5 लाख प्लास्टिक बोतलें इकट्ठा की गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में गृहणियों को 'नेशन बिल्डर' बताते हुए मुआवजा दावों के लिए उनकी आय 30 हजार रुपये तय की है. इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की महिला शिक्षकों को भी चाइल्ड केयर लीव देने का फैसला सुनाया है. देखें बड़ी खबरें.