उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए हैं. वहीं, बद्रीनाथ और केदारनाथ में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल जाएंगे, जिसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने ऋषिकेश से पहले जत्थे को रवाना किया. दूसरी तरफ, अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को त्रिस्तरीय करते हुए एआई कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। 29 मई को अयोध्या के दुर्गा मंदिर में ध्वजारोहण होगा, जिसमें 3500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी.