वैशाख अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज के संगम और उज्जैन की क्षिप्रा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा का भी समापन हुआ. वहीं, हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. 19 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन से यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का जायजा लिया. पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं. दूसरी ओर, मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कश्मीर के बांदीपुरा और सिक्किम के नाथुला में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जबकि दिल्ली, यूपी और बिहार में आंधी-तूफान का अनुमान है.