चारधाम यात्रा के तहत मौसम साफ होने पर केदारधाम, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई है. सावन के दूसरे दिन देशभर के प्रमुख मंदिरों जैसे दिल्ली के गौरी शंकर, उज्जैन के महाकालेश्वर, देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और अयोध्या के श्री ईश्वरनाथ महादेव में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. प्रयागराज और हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं.