19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं. अब तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा की तैयारियां भी तेज हैं. अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में 18 पूरक मंदिरों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. नेपाल के काठमांडू में सिंदूर यात्रा और भक्तपुर में जिब्रो चेड्ने यात्रा के साथ नववर्ष मनाया गया. देखें कई बड़ी खबरें.