होली से पहले आज दोपहर में साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर यह अद्भुत दृश्य दिखाई देगा. चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 03:20 पर शुरू होगा और शाम 06:47 पर संपन्न होगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल होगा जिसे आम भाषा में Blood Moon कहा जाता है. यह चंद्रग्रहण करीब तीन घंटे 27 मिनट तक चलेगा और भारत में लगभग 25 मिनट तक इसका असर दिखेगा. ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले सुबह 06:20 पर शुरू हो गया था. ग्रहण के दौरान मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर खुला रहेगा और पूरे ग्रहण काल में ठाकुर जी अपने भक्तों को दर्शन देंगे. देखें खबरें.