उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. गंगोत्री, यमुनोत्री और चमोली में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे पर्यटकों में उत्साह है लेकिन स्थानीय स्तर पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. खेल जगत से बड़ी खबर है कि 'पाकिस्तान को 58 रन से हराकर भारत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है.' इस मैच में वेदांत त्रिवेदी ने 68 रनों की शानदार पारी खेली और कनिष्क चौहान प्लेयर ऑफ द मैच रहे.