पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दूसरे दिन लाखों श्रद्धालु उमड़े. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे सात दिन विश्राम करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देंगे. हरियाणा के जींद से इस प्रदूषण मुक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके अलावा पीएम मोदी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 25,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में 18 जुलाई तक उमस रहेगी, जबकि हिमाचल और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है. नेपाल में बारिश से बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे एनडीआरएफ तैनात की गई है. देखें खबरें.