झांसी में इस्कॉन मंदिर से भव्य संकीर्तन यात्रा निकली, जिसमें ढोल मंजीरों और हरे कृष्ण के जयघोष से सदर बाजार भक्तिमय हो उठा. महोत्सव में रोज सुबह शाम श्रीमद् भागवत पाठ और कथा का आयोजन किया गया. प्रतिदिन करीब दो हजार भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही. 4 मार्च को मुक्तकाशी मंच पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और 20 हजार किलो फूलों से फूलों की होली सजेगी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में इस्कॉन ने होली के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली. काशी विश्वनाथ धाम में 4 मार्च को फूलों की होली मनाई जाएगी.