देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की भव्य रौनक है. कल सुबह आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खुल जाएंगे, जिसके लिए पंचमुखी डोली आज केदारधाम पहुंचेगी. वहीं, 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. दूसरी ओर, पुरी में भगवान जगन्नाथ की 16 जुलाई को होने वाली रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष आरती की गई और आदि शंकराचार्य की जयंती मनाई गई. विजयवाड़ा में 400 साल पुराने कोंडापल्ली खिलौनों का उत्सव शुरू हुआ और विशाखापट्टनम में प्राचीन कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई. सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सिविल सेवकों के योगदान की सराहना की. देखें खबरें.