चार धाम यात्रा के तीसरे दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. केदारनाथ मंदिर में अब फोन और कैमरा ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कल सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में JEE Mains Session 2 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, जिसमें 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. इस सूची में कोई भी लड़की शामिल नहीं है. देखें कई बड़ी खबरें.