देशभर में महाशिवरात्रि और शिव नवरात्र महोत्सव की धूम है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के सातवें दिन बाबा महाकाल का 'कमंद महेश' के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जहां उन्हें पीले और सुनहरे वस्त्र व आभूषण धारण कराए गए. जूनागढ़ के भवनाथ मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ा, जहां गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गिरनार दरवाजा से मंदिर तक पदयात्रा की और महाआरती में हिस्सा लिया. इस अवसर पर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर भी पहली बार जूनागढ़ पहुंचीं. खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में भी विशेष तैयारियां जारी हैं.