महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ ही मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के कारण मुंबई के गांधी मार्केट और दादर रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बिहार में कोसी नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. धार्मिक यात्राओं की बात करें तो तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि बद्रीनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.