प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पर चर्चा' के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देश भर के छात्रों से संवाद किया. छात्रों को तनाव मुक्त रहने का गुरुमंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता विकसित करने के लिए करना चाहिए.' उन्होंने अपने जीवन का एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें शिकागो में बोलना था, तब वे भी काफी नर्वस थे. पीएम ने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी काम को पूरा करने के लिए 'लीडर बनने से पहले निडर बनना' आवश्यक है. इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को पर्यटन स्थलों को एक विद्यार्थी की दृष्टि से देखने और छुट्टियों के लिए घूमने वाली जगहों की सूची बनाने का सुझाव दिया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ निरंतर अभ्यास (प्रैक्टिस) पर भी विशेष जोर दिया.