प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है. इस मौके पर देशभर में बीजेपी नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं, आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर है. वित्त वर्ष 2025-26 में देश का निर्यात 863 बिलियन डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, अयोध्या के राम मंदिर में रोजाना बनने वाले भोग प्रसाद और सीता रसोई को एफएसएसएआई (FSSAI) ने आधिकारिक सर्टिफिकेट जारी किया है. दूसरी तरफ, भारतीय सेना अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए 300 नई केनाइन तोप खरीदने की तैयारी कर रही है. देखें बड़ी खबरें.