प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. वे काशीवासियों को 163 विकास परियोजनाओं और 36 हज़ार करोड़ की लागत से बने मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी नारी वंदन रैली में शामिल होंगे, जिसमें करीब 40 हज़ार महिलाएं हिस्सा लेंगी. उधर, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. अब तक लगभग तीन लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या केदारनाथ धाम पहुंचने वालों की है. मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जबकि दिल्ली में धूल भरी आंधी चली है. इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में पूजा-अर्चना की.