उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. अब तक साढ़े चार लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं. वहीं, मौसम विभाग ने केदारनाथ धाम के लिए बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने हरदोई से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, जिससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ छह घंटे में पूरी होगी. रक्षा क्षेत्र में, डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट पर स्वदेशी 'नसमसार' (NASMSAR) एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.