उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र महापर्व का भव्य शुभारंभ हो गया है, जिससे पूरी नगरी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी है. 'शिव नवरात्र के नौ दिन अलग-अलग स्वरूपों में बाबा महाकाल का शृंगार दूल्हे की तरह सजा-धजा कर किया जाता है'. पहले दिन बाबा का हल्दी, चंदन और भांग से शृंगार हुआ, जबकि आने वाले दिनों में पंचमुखी नाग, घटा टोप और शिवतांडव जैसे स्वरूपों के दर्शन होंगे. उधर, काशी विश्वनाथ धाम में 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और 15 फरवरी से 45 घंटे लगातार दर्शन का सिलसिला चलेगा. मथुरा से भी बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष दिव्य प्रसाद और शृंगार सामग्री भेजी जा रही है. जूनागढ़ के भवनाथ और देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी रंग-रोगन और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.