राजस्थान के सीकर में लखी फाल्गुन मेले का तीसरा दिन मनाया गया. खाटूश्याम के दरबार में जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर. मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया. गुलाल उड़ाया गया और ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्त थिरके. 28 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में करीब अट्ठाईस से तीस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में भारत अमेरिका स्पेशल फोर्स का संयुक्त अभ्यास बृज प्रहार का आगाज हुआ. हाई एल्टीट्यूड इलाके में काउंटर टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और प्रिसिजन स्ट्राइक पर फोकस रहेगा. सोलह मार्च तक चलने वाले इस अभ्यास का यह सोलहवां संस्करण है. देखें खबरें.