साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा. चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आने से कई देशों में दिन में अंधेरा छा जाएगा. हालांकि, रात का समय होने के कारण यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही सूतक के नियम लागू होंगे. उधर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रैलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से निकली तिरंगा साइकिल रैली में युवाओं ने भाग लिया. वहीं श्रीनगर और लद्दाख में भी सुरक्षा बलों तथा छात्रों ने रैलियां निकालीं. देखें बड़ी खबरें.