T20 World Cup में Team India इतिहास रचने से सिर्फ दो जीत दूर है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम सात बजे दूसरे सेमी-फाइनल में इंग्लैंड से भिड़त होगी. न्यूज़ीलैंड ने पहले सेमी-फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारत ने इस मैदान पर इकहत्तर प्रतिशत मैच जीते हैं. ICC चेयरपर्सन जय शाह ने बताया कि भारत में T20 World Cup की कुल व्यूअरशिप पचास करोड़ के पार पहुंच गई है. सेमी-फाइनल से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ी मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे और देश की जीत के लिए दुआ मांगी.