भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति में शामिल होने को तैयार स्टेल्थ फ्रिगेट तारागिरी का कमीशनिंग समारोह 3 अप्रैल को होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साढ़े छह हज़ार टन से अधिक वजन वाला तारागिरी सुपरसोनिक मिसाइलों, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एंटी सबमरीन वॉरफेयर से लैस है। मुंबई स्थित मझगांव डॉकशिप बिल्डर्स लिमिटेड ने इसके निर्माण में पचहत्तर प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवर्धन परिक्रमा में भाग लिया और नंगे पैर चलकर आस्था और सादगी का संदेश दिया। देशभर में ईद उल फितर का जश्न मनाया गया, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा हुई और राजस्थान में गणगौर उत्सव की धूम रही।