वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर में उत्सव का माहौल है। वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और अयोध्या समेत कई जगहों पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड में खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही इस साल की पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का भी ऐलान हो गया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख पहुंचकर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए। मौसम की बात करें तो दिल्ली में अप्रैल महीने में बारिश ने 2008 के बाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और आने वाले दिनों में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के आसार हैं। इसके अलावा मनोरंजन जगत में बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है।