देश के मौसम में अप्रैल के महीने में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियों के बीच केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. हिमाचल के डलहौजी और शिमला में भी कुदरत का स्नो फेस्टिवल जारी है. वहीं, कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण पर्यटन को नया जीवन मिला है. सिक्किम के लाचेन में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के बीच भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाकर फंसे हुए पर्यटकों का सफल रेस्क्यू किया है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अब मैदानी इलाकों में बारिश पर ब्रेक लगेगा और दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 8 से 10 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे जल्द ही भीषण गर्मी की शुरुआत होगी.