इस वीडियो में पंडित शैलेंद्र पांडेय बता रहे हैं कि भारतीय पंचांग का पहला महीना चैत्र है. चित्रा नक्षत्र से सम्बन्ध होने के कारण इसका नाम चैत्र है. इस महीने में वसंत का अंत और ग्रीष्म का आरम्भ होता है. इस महीने से ज्योतिष का बहुत गहरा सम्बन्ध है. इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरम्भ होता है.