इस वीडियो में पंडित शैलेंद्र पांडेय बता रहे हैं कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान द्वारा उसकी रक्षा के स्वरुप में मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन कामदेव का पुनर्जन्म हुआ था. मनु का जन्म भी इसी दिन माना जाता है. कहीं-कहीं यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने पूतना का वध किया था. इस त्यौहार का सम्बन्ध भगवान शिव और भगवान कृष्ण दोनों से ही माना जाता है.